नगर के सभी 11 विसर्जन कुंडों में व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, चल समारोह एवं विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन के पुख्ता इंतजाम

कटनी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा नगर के चिन्हित समस्त 11 विसर्जन कुंडों में की गई व्यवस्थाओं के फलस्वरूप कृत्रिम विसर्जन कुंडों में प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और चल समारोह की समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थलों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्थाओं के बेहतर समन्वय से श्रद्धालु भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में सुविधाजनक तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा नगर के सभी विसर्जन कुंडों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखते हुए विसर्जन प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। विसर्जन स्थलों पर आवश्यकतानुसार संसाधनों एवं मशीनों की उपलब्धता, श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे विसर्जन कार्य को गति मिलने के साथ चल समारोह की समयबद्धता बनाए रखने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम प्रशासन द्वारा विसर्जन कुंडों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रमिकों की तैनाती की गई है। वहीं हांका टीम मौके पर उपस्थित रहकर घुमंतू मवेशियों के विचरण पर रोक लगा रही है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के नियुक्त दल द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना, विसर्जन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रोत्साहित करना है। प्रशासन के समन्वित प्रयासों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से नगर के सभी विसर्जन कुंडों में प्रतिमा विसर्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *