एलआईसी के पीछे से कर रहा था मुरूम का अवैध परिवहन, ट्रेक्टर ट्राली जप्त, माधवनगर पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर अभिषेक चौबे के नेतृत्व में थाना माधवनगर क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम चोरी कर उसका परिवहन करते ले जा रहे टेक्टर ट्राली को पकडकर कार्यवाही की गई।
पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 25 को मुखबिर से सूचना मिली कि एलआईसी आफिस के सामने पहाडी तरफ से मुरुम का अवैध परिवहन हो रहा है। सूचना पर पुलिस के द्वारा एलआईसी आफिस के पास पहुंचने पर पाया गया कि स्वाराज कंपनी का बिना नम्बर का ट्रेक्टर सफेद नीले रंग का जिसकी ट्राली लाल रंग की मुरुम लोड थी। ट्रेक्टर को रुकवा कर ड्रायवर से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गणेश यादव पिता राममिलन यादव उम्र 35 साल निवासी बरगवां कटाये घाट थाना रंगनाथनगर जिला कटनी का होना बताया। चोरी की मुरुम का अवैध परिवहन करते मिलने पर ट्रेक्टर मय ट्राली मुरुम के मौके पर जप्त कर ड्रायवर की मदद से थाना परिसर लाकर सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। आरोपी के विरूद्व धारा 303(2) बीएनएस 21(1) खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील किया।
कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे, प्र.आर. राजेष तिवारी, प्र.आर. रविमोहन जाटव, आर. पिन्टू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *