स्कूल में भांग पार्टी पर नहीं हुई कठोर कार्यवाही तो एनएसयूआई उठाएगा कठोर कदम, जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र, जेपीवी डीएवी स्कूल का मामला

Oplus_131072

कटनी। गत दिवस सोशल मीडिया के माध्यम से जेपीवी डीएवी स्कूल कटनी में शिक्षकों की होली पार्टी के दौरान भांग पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने पर एनएसयूआई कटनी ने आपत्ति दर्ज कराई है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा एवं प्रदेश सचिव अजय खटिक ने कलेक्टर कटनी को लिखित पत्र देकर मामले की जांच कर दोषी प्राचार्य पर कार्यकवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रांगड़ के अंदर होली पार्टी के नाम पर भांग की पार्टी के वीडियो से समूचा शिक्षा जगत शर्मसार हुआ है। शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार नशीले पदार्थों के उपयोग से बच्चो पर ग़लत असर पड़ेगा। जल्द ठोस कार्यवाही न होने पर संगठन ने कड़े कदम उठाने की बात कही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *