दोस्त के साथ निकला था घर जाने, मित्तल मॉल के पास बाइक ने पीछे से मारी ऐसी टक्कर की चले गए प्राण, देर रात हुई घटना

Oplus_16908288

कटनी। अपने दोस्त के साथ पीर बाबा से घर जाने के लिए निकला एक नाबालिक माधव नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मित्तल मॉल के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। एक अन्य बाइक चालक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की नाबालिक के प्राण पखेरू उड़ गए।
माधवनगर थाना क्षेत्र में देर रात मित्तल मॉल के पास हुए सड़क हादसे में विश्राम बाबा निवासी 17 वर्षीय प्रशांत सेन पिता जगत नारायण सेन की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार एस. कुमार पतरोलिया पिता अमित पतरोलिया घायल हो गए। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत सेन अपने साथी एस. कुमार पतरोलिया के साथ देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान मित्तल मॉल के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP21ZK2348 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में प्रशांत सेन को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एस. कुमार पतरोलिया के हाथ, पैर और पीठ में चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। माधवनगर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *