हर सवाल पर ‘मुझे नहीं पता’… सवालों के घेरे में रीठी बीएमओ! जवाबदेही से बच रहे या जानकारी से अनजान?, स्थानीय पत्रकारों को सार्वजनिक तौर पर ग्रुप में लिख रहे चू….या

कटनी। जिले की रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. असित निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय मीडिया का आरोप है कि जब भी अस्पताल से जुड़ी खबरें प्रकाशित होती हैं, तब बीएमओ यह कहकर उन्हें तथ्यहीन बताते हैं कि संबंधित अधिकारी का पक्ष नहीं लिया गया। लेकिन जब मीडिया ने खबर प्रकाशित करने से पहले स्वयं बीएमओ से संपर्क कर अस्पताल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी लेनी चाही, तो लगभग हर सवाल पर उनका एक ही जवाब था—”मुझे नहीं पता।” इतना ही नहीं स्थानीय पत्रकारों को वे सार्वजनिक तौर पर एक ग्रुप में चू..या लिखने से भी परहेज नहीं खाते। सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर लिखी गई कुछ बातें आज चर्चा का विषय बनी हुई है।
अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि ब्लॉक के सबसे वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को ही अपने अस्पताल की स्थिति की जानकारी नहीं है, तो व्यवस्था कैसे संचालित हो रही है? क्या वे निर्णय लेने की स्थिति में हैं या किसी और के निर्देशों पर काम कर रहे हैं? यह चर्चा का विषय बन गया है। इसी दौरान मीडिया ने कुछ माह पुराने उस विवाद का भी जिक्र किया, जब डॉ. असित निगम बिलहरी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि उस समय उन्होंने स्थानीय मीडिया के लिए आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। जब इस मामले में उनसे सवाल किया गया, तो वे कुछ देर तक चुप रहे और बाद में आरोप से इनकार कर दिया। हालांकि स्थानीय मीडिया का दावा है कि इस पूरे मामले के प्रमाण उसके पास सुरक्षित हैं। अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी द्वारा मीडिया के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित माना जा सकता है? और यदि अस्पताल से जुड़े बुनियादी सवालों पर भी बीएमओ का जवाब केवल “मुझे नहीं पता” है, तो क्या यह प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने पर सवाल नहीं खड़े करता?
फिलहाल इन आरोपों और सवालों पर संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से साफ इनकार किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *