दुर्गा प्रतिमा पर पत्थरबाजी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, FIR के 3 घंटे के भीतर कार्रवाई, बड़वारा पुलिस की तत्परता, रीवा भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी

Oplus_16908288

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में दशहरा पर्व के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे और रीवा की ओर जा रहे थे। FIR दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर बड़वारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
छत से फेंके गए थे पत्थर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम रोहनिया के बाजार चौक स्थित आदिवासी मोहल्ले में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान छत से दुर्गा प्रतिमा पर पत्थर फेंके जाने की घटना हुई। पत्थर प्रतिमा के साथ-साथ जुलूस में शामिल लोगों को भी लगे।
मामले में ग्राम रोहनिया निवासी खेमचन्द्र यादव ने बड़वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने शेख इबरार मुसलमान उर्फ अक्कू खान और कासरीन बी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 298 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख इबरार मुसलमान उर्फ अक्कू खान (35 वर्ष), पिता शेख शब्बीर एवं उसकी पत्नी के रूप में हुई है। दोनों ग्राम कुर्सीटोला, थाना बड़वारा, जिला कटनी के निवासी हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी और महिला आरक्षक रूपाली यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *