समडिया कॉलोनी से निकाली गई शौर्य सम्मान यात्रा, सैकड़ो लोगों ने लिया यात्रा में हिस्सा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जताया हर्ष

Oplus_131072

कटनी। आतंकवादियों के द्वारा पुलवामा में 26 भारतीयों की निर्मम हत्या का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उसको लेकर पूरे देश सहित कटनी के लोगों में भी उत्साह है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में आज समडिया कॉलोनी से विशाल शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के सम्मान में आयोजित शौर्य सम्मान यात्रा में समडिया कॉलोनी के निवासियों के अलावा माधवनगर व कटनी के लोगों ने भी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। शौर्य सम्मान यात्रा माधव नगर के मुख्य बाजार होते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरी। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती नीतू कनकने, श्रीमती चित्रा शर्मा, श्रीमती रीतु बगड़िया, श्रीमती  स्वाति जैसवाल, श्रीमती पिंकी मोटवानी, पीताम्बर टोपनानी पूर्व केडीए अध्यक्ष, रमेश मोटवानी अध्यक्ष आदिः शक्ति मंदिर, विकास बगरिया, सोमेश जैसवाल, मनोहर रत्नानी, हरी शंकर, संतोष शुक्ला, बबला आसरानी, गगन केजरीवाल, विवकी गर्ग, नितेश उपाध्याय, बृजमोहन दाहिया तथा सभी वर्ग के लोग एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *