कटनी से सैकड़ों कांग्रेसजन होंगे भोपाल रवाना, GEN-Z Cyclothon के समापन समारोह में होंगे शामिल
कटनी। कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा आयोजित इंदौर से भोपाल GEN-Z Cyclothon के समापन समारोह एवं विशाल आमसभा में शामिल होने के लिए कटनी से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल रवाना होंगे। इसे लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एड. अमित शुक्ला ने कहा कि GEN-Z Cyclothon युवाओं के बेहतर भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और जनजागरण का सशक्त अभियान है। कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों और उनकी आवाज़ को मजबूती देने के लिए संघर्ष करती रही है और कटनी शहर कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भागीदारी करेगी।
उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में कटनी से कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। समापन समारोह के बाद आयोजित विशाल आमसभा में युवाओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस अपने संकल्प को मजबूती से रखेगी। बैठक में सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचने का आह्वान किया गया, ताकि कटनी की प्रभावशाली उपस्थिति के माध्यम से संगठन की एकजुटता और युवाओं के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, उपाध्यक्ष अजय कोल, विजय मंगल चौधरी, जार्ज डेविड, राजमणि तिवारी, रमेश अहिरवार, शरद पाल सिंह, हितेन्द्र स्वर्णकार, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अशोक मौर्य, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, हर्षित मिश्रा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








