गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए: मिथलेश जैन

कटनी। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने कटनी शहर और जिले में घरेलू गैस की अनुपलब्धता और सही सप्लाई न होने से आम जनता को हो रही तकलीफ की ओर जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर कटनी और खाद्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षण किया है।

एडवोकेट मिथलेश जैन ने बताया कि मध्य पूर्व में ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण भारत में भी गैस की घरेलू गैस के सिलेंडरों की दिक्कत हो रही है। कटनी जिले में भी लगभग एक माह से होम डिलीवरी ना होने से जनता गैस एजेंसीयों के सामने लाइन लगाकर परेशान हो रही है। गैस कंपनियों के नियमानुसार गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी होना चाहिए, लेकिन होम डिलीवरी ना करके अपने कार्यालय में लंबी लाईन लगवाकर डिलीवरी की जा रही है। गैस की डिलीवरी ना मिलने से होटल, ठेला वाले और उद्योग वाले भारी परेशान हैं। गरीबों के ठेले बंद हो रहे हैं। मिथलेश जैन ने मांग की है कि अविलंब सुचारु व्यवस्था जारी करते हुए कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता समय पर किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *