ओवरलोड डोलोमाइट से भरा हाइवा जब्त, निवार पुलिस की कार्रवाई

Oplus_16908288

कटनी। ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौकी निवार पुलिस ने क्षमता से अधिक डोलोमाइट से भरे एक हाइवा वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान हाइवा क्रमांक MP19 HA 8866 को रोककर वाहन के दस्तावेज जांचे गए। वाहन चालक जमुना कोल पिता जगन्नाथ कोल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। जांच के दौरान हाइवा में निर्धारित क्षमता से अधिक डोलोमाइट भरा पाया गया। पुलिस ने ओवरलोड पाए जाने पर हाइवा वाहन को धारा 113/194(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया। जब्त वाहन को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *