कटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई शपथ

कटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई शपथ

कटनी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत मंगलवार को अभियान के सातवें दिन जीआरपी थाना कटनी द्वारा कटनी रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन के सार्वजनिक स्थल पर ऑटो चालकों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और नशा नहीं करने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर सभी को “नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ने नशे के विरुद्ध जागरूकता संबंधी पेम्फलेट भी वितरित किए और लोगों से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस जागरूकता कार्यक्रम में जीआरपी थाना कटनी के प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह परमार एवं थाना स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। पुलिस का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे की लत से दूर रखकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post