कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शानदार आयोजन

कटनी। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्थान कैमोर उ. मा. विद्यालय, कैमोर इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल, कैमोर मिडिल स्कूल, और कैमोर बाल मंदिर के बच्चों द्वारा, बहुत ही शानदार और मनमोहक श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। उन्होंने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर भगवान कृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा, गोपियों व ग्वाल के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के कृष्ण संवाद, नृत्यों एवं भजन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के साथ शिक्षकों के भी भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला एवं सचिव डी पी बढौ़लिया ने बच्चों के इस अद्भुत उत्साह और उनके शानदार प्रदर्शन की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं, बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा को भी सामने लाते हैं। उन। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों मुख्यतः प्राचार्य (कै.उ.मा.वि ) श्रीचंद पटेल, प्रधानाध्यापिका श्रीमति पूजा चावला(कै.इं.मी.स्कूल) श्रीमति इरशाद बेगम (कै.मि.स्कूल ) एवं श्रीमति जस्टीना बार्नेट (बालमंदिर) को भी इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, समर्पण और टीम वर्क का एक बेहतरीन उदाहरण था। संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु वचन बद्ध है। शिक्षण गुणवत्ता हो या सह शैक्षणिक कार्यक्रम सब में संस्था सदैव बेहतरीन प्रदर्शन करती व बच्चों को भी इस हेतु प्रेरित करती है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *