श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 4 सितंबर को मनाया जाएगा भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, डन कालोनी में आयोजन की तैयारियां पूर्ण

कटनी। शहर के मध्य स्थित डन कॉलोनी स्थित श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में कल 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यहां भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई है।
जानकारी देते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन के तहत शाम 8 बजे संध्या आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं भगवान श्रीकृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *