स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर ग्राम पंचायत सिमडारी ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

रीठी (कटनी)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिमडारी की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों के स्वस्थ, निरोग एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुध्दी बाई एवं सचिव श्री संतोष कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। वहीं रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। ग्राम पंचायत सिमडारी एवं समस्त पंचगण ने सभी क्षेत्रवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए गांव के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की अपील की। अंत में सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए “जय हिंद” एवं “वंदे मातरम्” का संदेश दिया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *