अमराडांड मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास मिला गांजा तस्कर, कुठला पुलिस ने गांजा सहित रंगेहाथों किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कटनी। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 295 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात कस्बा क्षेत्र में गश्त के दौरान अमराडांड मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर थैली छिपाने और खुद भी छिपने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम मंगतराम पटेल उर्फ गुलसन (34 वर्ष), निवासी हरदुआ, थाना कुठला बताया।
तलाशी के दौरान उसकी काली पॉलिथीन से 1 किलो 295 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 623/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक विजय प्रजापति सहित थाना कुठला के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *