पौंड़ी-वाह के जंगल में आबाद था जुआ फड़, बड़वारा पुलिस ने दी दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार, तीन वाहन समेत 2 लाख का मशरुका जब्त

Oplus_16908288

कटनी। जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने ग्राम पौंड़ी-वाह के जंगल में जुआ फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी सहित एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी समेत करीब 2 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी और भ्रमण कर रही थी। 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पौंड़ी-वाह के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों की पहचान रामबिलास निषाद (38), विशाल निषाद (23), विकास बंशल (21), प्रिंस उर्फ पलक वंशकार (32), रुस्तम सलीम खान (26) और दीपक सोनी (27) के रूप में हुई। सभी आरोपी कटनी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने के साथ जुआ फड़ की भी जांच की। कार्रवाई के दौरान नकदी एवं एक मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी सहित कुल करीब 2 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत, बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *