ठरका के जंगल में आबाद था जुआ फड़, पुलिस ने मारा छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान जब्त

Oplus_16908288

ठरका के जंगल में आबाद था जुआ फड़, पुलिस ने मारा छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान जब्त

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसिया के मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना एवं निवार चौकी पुलिस को एक जुआ फड़ को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
ठरका के जंगल में दबिश
जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को चौकी निवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठरका के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी ए.के. मिश्र एवं पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए जुआरी
गिरफ्तार आरोपियों में सुनील चतुर्वेदी निवासी पिपरिया थाना एनकेजे, राकेश निषाद निवासी माधवनगर, पिंटू यादव निवासी सिंघनपुरी, शेख शाहिद निवासी सिंघनपुरी एवं राजेश कुशवाहा निवासी सिमरा थाना एनकेजे शामिल हैं।
फड़ संचालक फरार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन एवं नगदी सहित कुल 1 लाख 43 हजार 400 रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान फड़ संचालक रहीश उर्फ शेख जान मोहम्मद निवासी पिपरिया, कमल नामदेव निवासी देवरीहटाई एवं विजय राय निवासी देवरीहटाई मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, चौकी प्रभारी ए.के. मिश्र, उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक मनीष, आरक्षक देवेश कुमार, गौरव सेन एवं वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post