संतनगर स्थित रोहित पासवानी के घर की परछी में चल रहा था जुआं फड़, कोतवाली पुलिस ने मारी रेड, 8 आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार से अधिक की नकदी जब्त, अधिकतर आरोपी माधव नगर और नई बस्ती के
कटनी। कोतवाली थाना पुलिस ने संतनगर क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 12,100 रुपये नकद तथा ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त की रात लगभग 01:59 बजे संतनगर स्थित रोहित पासवानी के घर की परछी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर मन्ना (जुआ) खेल रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय दीपक आहूजा, माधव नगर निवासी 30 वर्षीय रोहित मेघानी, कैरेन लाइन माधव नगर निवासी 32 वर्षीय विक्की वक्तवानी, एडीएम लाइन माधव नगर निवासी 37 वर्षीय अमित थानवानी (37 वर्ष), नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय राम लकवानी, कैरेन लाइन निवासी 34 वर्षीय जीतू उर्फ जितेन्द्र लालवानी, कैरेन लाइन निवासी 29 वर्षीय मोहित उर्फ रोहित पुरसानी, कुमार मोहल्ला माधव नगर निवासी 24 वर्षीय अजय कोटवानी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,300 रुपये और फड़ से 8,800 रुपये, इस प्रकार कुल 12,100 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। मामले में कोतवाली पुलिस ने शासन की ओर से सूचना पर अपराध क्रमांक 956/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।