पूर्व विधायक की पत्नी ने केरोसीन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, कर्मचारियों ने बचाया, जमीन के मामले को लेकर थी परेशान

पूर्व विधायक की पत्नी ने केरोसीन उड़ेलकर किया आत्मदाह का प्रयास, कर्मचारियों ने बचाया, जमीन के मामले को लेकर थी परेशान

Oplus_131072

कटनी। जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों ने तत्काल उन्हें बचाया।

रंजीता ने बताया कि उन्होंने जमीन विवाद में शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर यह कदम उठाया है। उनका कहना है कि 2 साल पहले बिलायत कला गांव में उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस मामले में वे पिछले छह महीने से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।

रंजीता का आरोप है कि नायब तहसीलदार की लापरवाही के कारण उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गईं। रंजीता के पति बड़वारा विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। मामले की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post