महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए वार्ड्सले स्कूल में हुआ व्याख्यान, मुख्य वक्ता अधिवक्ता मीना सिंह ने डी प्रमुख जानकारी

Oplus_131072

कटनी। बार्डस्ले कन्या उच्च विद्यालय कटनी में गत शनिवार को महिला सुधार सामाजिक संकेतन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाईस्ले कन्या उच्च विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता मीना सिंह बघेल मौजूद रही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं युवतियों को संविधान की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ सशक्त और अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सही निर्णय लेते हुए समाज मे अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल की एनसीसी कैडेट्स के अलावा स्कूल स्टाफ की भी मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *