जल जीवन मिशन की योजनाओं में विलंब पर जवाबदेही तय कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं – जिला पंचायत सीईओ

कटनी। मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ योजनाओं, योजनाओं के हस्तांतरण, 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम तथा ग्रामों को ‘हर घर जल’ रिपोर्टेड एवं सर्टिफाइड किए जाने की प्रगति पर विभागवार चर्चा की गई। बैठक में फंक्शनल हाउस होल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) के निर्धारित लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। योजनाओं की भौतिक प्रगति, शेष कार्यों तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय के साथ कार्यों को गति देने की आवश्यकता रेखांकित की गई। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्णता की स्थिति पर सतत निगरानी रखने, पूर्ण योजनाओं के हस्तांतरण की लंबित प्रक्रिया का निराकरण करने तथा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही FHTC के लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धियों की नियमित समीक्षा कर शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता सहित जल निगम, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *