बरही के खिरहनी में किसान के खलिहान में लगी आग, ट्रैक्टर थ्रेसर जलकर खाख, नही पहुंची  फायरब्रिगेड, ग्रामीणों के प्रयास से आग पर पाया काबू

Oplus_131072

कटनी। बरही तहसील क्षेत्र के खिरहनी गांव निवासी एक किसान के खलिहान में आज दोपहर दो बजे के आस पास अचानक आग लग जाने से किसान का भारी नुकसान हुआ है। जिसमे लगभग  दस से पन्द्रह बोरा के आस पास अनाज जल गया। आग कि लपट इतनी तेज थी कि किसान के खलिहान में खड़े ट्रैक्टर थ्रेसर को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। घटना में ट्रैक्टर थ्रेसर भी जल के खाख हो गया। घटना के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टी पाइप और पानी के अन्य साधनों के साथ खेतों की ओर दौड़े, और लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, वही इस सम्बंध कि जानकारी बरही तहसीलदार नितिन पटैल को दी गई, जिनके द्वारा उक्त हल्का पटवारी को रवाना कर किसान के हुए नुकसान का मुआयना कर रिपोर्ट बनाने के लिए निर्देशित किया गया।

नही पहुंचा फायर बिग्रेड वाहन

उक्त घटना को लेकर फायर ब्रिगेड गाड़ी के ड्राइवर को फोन किया गया, लेकिन क्षेत्र के ही देवराखुर्द गांव में भी एक किसान के खेत मे आग लगी हुई थी। जिसके चलते वाहन को वहां भेज दिया गया था। वाहन न पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा आस पास के खेतों कि मशीन चलवाकर गुम्मो में पानी भर भर कर आग बुझाया गया हालांकि इतने में ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *