शॉर्ट सर्किट के कारण श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज शॉप में लगी आग, यातायात थाना प्रभारी की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, तत्काल दमकल वाहन बुलाकर पाया आग पर काबू

Oplus_131072

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत रविदास चौराहे के समीप स्थित श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज शॉप में मंगलवार देर शाम अचानक ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। दुकान में जब आग लगी उस समय दुकान बंद थी। दुकान से तेज धुआं और आग की लपटे उठती देख आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। यातायात थाना प्रभारी ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी एवं दमकल वाहनों को बुलाकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास मौजूद अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *