शास्त्री कॉलोनी मे दो मंजिला मार्केट मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ खाक

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी ओवर ब्रिज के समीप स्थित शास्त्री कॉलोनी मे दो मंजिला मार्केट मे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग लगने के कारण आसपास मौजूद दुकानदार सहम गए और उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करते हुए इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्री कॉलोनी स्थित अभिषेक मेडिकल व उसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल मे बने ब्यूटी पार्लर में आज सुबह सुबह अचानक शॉर्ट शर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से दोनों दुकानों मे फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही दुकान संचालक पहुंचे व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुंची। कुछ ही देर मे आग पर काबू पा लिया गया गया, लेकिन आग से दूकान मे रखा लाखो का सामान जलकर ख़ाक हो गया। आग कैसे और किन कारणों से लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *