कुठला के पहरूआ गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

कटनी । कुठला थाना अंतर्गत शंकरगढ़ पहरूआ गल्ला मंडी में शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में भी दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने प्रथम पक्ष के कृष्णा केवट (29 वर्ष, निवासी शंकरगढ़ पहरूआ) की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मुकेश उर्फ विक्की बर्मन (38 वर्ष) के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह द्वितीय पक्ष के मुकेश उर्फ विक्की बर्मन की रिपोर्ट पर पुलिस ने कृष्णा केवट और सिया बाई (60 वर्ष) के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों का आरोप है कि उन्हें सरेराह रोककर गंदी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *