मच्छर जनित एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु वार्डों में चला वृहद फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव अभियान

कटनी। बारिश के मौसम में मच्छर जनित एवं संक्रामक बीमारियों, विशेषकर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का अभियान तेज कर दिया गया है। निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य शाखा द्वारा मंगलवार प्रातः नगर के विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग एवं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए कार्ययोजना तैयार कर अभियान को गति दी गई है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 3, 5, 9, 19, 20, 28, 30, 35, 38, 41 एवं 42 सहित अन्य वार्डों के मुख्य एवं आंतरिक मार्गों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 11 एवं 36 की विभिन्न गलियों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से रासायनिक धुएं का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन एवं प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया गया। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले, टंकियों तथा अन्य पात्रों की नियमित सफाई करें और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग प्रदान करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *