अवकाश के दिनों में भी नागरिक कर सकेंगे निगम के बकाया करों का भुगतान, निगम कार्यालय, जोन कार्यालय सहित सुभाष चौक एवं मंगल नगर में रहेगी सुविधा

कटनी। नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों शनिवार एवं रविवार को भी निगम के बकाया करों के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अब नागरिक बिना किसी असुविधा के अपने लंबित करों का भुगतान प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर सकते है।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर करदाताओं की सुविधा हेतु शनिवार 7 फरवरी को निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 37 के साथ-साथ समस्त जोन कार्यालयों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त सुभाष चौक एवं मंगल नगर गेट के पास स्थित निर्धारित काउंटरों पर भी अवकाश के दिनों में कर भुगतान किया जा सकेगा।

इसी प्रकार रविवार 8 फरवरी को भी निगम एवं जोन कार्यालयों सहित परोहा मार्केट रोशन नगर, मंगल नगर गेट के पास एवं इंदिरा नगर चौराहा स्थित काउंटर में पहुंचकर नागरिकों बकाया करों संपत्ति कर, जलकर एवं निगम के अन्य बकाया करों की राशि का भुगतान कर सकते है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए समय पर अपने बकाया करों का भुगतान करें, जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिल सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *