पड़रवारा की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने दल गठित, शीघ्र होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Oplus_131072

कटनी। एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा ने मुड़वारा तहसील के हल्‍का नंबर 44 ग्राम पड़रवारा की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्‍त टीम का गठन किया गया है। यह टीम शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम देगी।
एसडीएम कटनी द्वारा गठित टीम में तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा, नायब तहसीलदार आकशदीप नामदेव, प्रभारी राजस्‍व निरीक्षक सुभाष गर्ग, हल्‍का पटवारी तुलाराम बर्मा और हल्‍का पटवारी पड़रवारा अमित कनकने को शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के दल में शामिल किया गया है। इसके अलावा इस टीम में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी को भी रखा गया है।
एसडीएम कटनी श्री मिश्रा द्वारा बताया गया कि ग्राम पड़रवारा की खसरा नंबर 46 की 0.20 हेक्‍टेयर भूमि शासकीय राजमार्ग से लगी हुई है। जिस पर अनाधिकृत रूप से ललित कुमार मित्‍तल वल्‍द सी आर मित्‍तल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कटनी द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। तहसीलदार कटनी नगर श्री बीके मिश्रा की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *