पहले भी चार बार गांजा तस्करी में हुआ था गिरफ्तार, एनकेजे पुलिस ने फिर से गांजे की खेप सहित दबोचा, लगभग एक दर्जन अपराध दर्ज

कटनी। अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के एनकेजे पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रियता बरतते हुए बदमाशों पर निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में एनकेजे पुलिस ने एक आदतन आरोपी से 3 किलो 811 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया की पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के मार्ग दर्शन मे एनकेजे पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के लिए गत 9 मार्च को भ्रमण के दौरान बजरंग कालोनी नदी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पिठ्ठू बैग सहित पकड़ा गया। पकड़े गए हरिओम राजपूत पिता स्व. रविंद्र सिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी दुर्गाचैंक खिरहनी के पास मिले पिट्ठू बैग की तलाशी के दौरान 4 पन्नियो की पैकेट में हरि पत्तिदार बीज युक्त नमीयुक्त वनस्पति पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। आरोपी से कुल बजन 3 किलो 811 ग्राम कीमती 55000 रूपये का जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आदतन आरोपी के विरुद्ध कटनी के अलग अलग थानो मे 4 एन.डी.पी.एस एक्ट के मामले पहले से ही दर्ज है। आरोपी के खिलाफ कुल 10 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि मनोज कोडापे, सउनि सहपाल परतेती, केवल उइके, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. शैलेष दमोहिया, आर. अर्पित पटेल, एन.आर.एस सोनू कहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *