नए वर्ष के दौरान यातायात पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, नशे में वाहन चलाने वालों से 11 वाहन किए जप्त, न्यायालय ने लगाया अर्थदंड

कटनी। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा विगत 31 दिसंबर 2025 एवं 1 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात नव वर्ष के उपलक्ष्य में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा झिंझरी तिराहे में प्वाइंट लगाकर सघन वाहन चैकिंग करते हाय 11 वाहनों एलपीटी, ट्रक, कार, मोटर साइकिल जब्त किए गए। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायायल की कार्यवाही की गई थी। उक्त प्रकरणों में आज 05 जनवरी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर 10000-10000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया एवं 01 ओवरलोड चालक के विरूद्ध 26000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 116000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *