पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति बनाने दिन में की शांति समिति की बैठक, रात में पैदल मार्च कर लिया परिस्थितियों का जायजा, अपराधिक गतिविधियों पर बड़वारा पुलिस की नजर

Oplus_131072

कटनी। होली और रमजान पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़वारा पुलिस सतत निगाह बनाए हुए हैं। इसी क्रम में आज दिन के समय क्षेत्र के गणमान्य जनों के साथ थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक लेकर सभी से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की और देर शाम अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दलबल के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को अमन चैन का संदेश दिया।

बड़वारा थाना प्रभारी किशोर कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं मुख्यालय एसडीओपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में होली तथा रमजान पर्व को देखते हुए थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मौजूद स्थानीय गणमान्य जनों के साथ चर्चा करते हुए सभी से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की गई। क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए देर शाम थाने के स्टाफ को साथ लेकर मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के जरिए जहां एक तरफ स्थानीय गुंडे बदमाशों को चेक किया जा रहा है वहीं आम लोगों को पुलिस की मौजूदगी का आभास कराते हुए उन्हें सुरक्षा का संदेश प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *