रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अदर अपह्रत बालक सुरक्षित लौटा,  बालक को सुरक्षित पाकर खिले परिवार वालों के चेहरे

Oplus_131072

कटनी। रंगनाथ नगर पुलिस ने एक बालक के अचानक लापता हो जाने के बाद तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसकी तलाश में टीमें लगाईं। महज 24 घंटे के अंदर बालक को सुरक्षित तलाश कर उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित वापस लौटने पर परिवार वालों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

रंगनाथ नगर पुलिस के मुताबिक विगत 30 अप्रैल 2025 को थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसका 10 वर्षीय बालक शाम 6 बजे से लापता है, जिसका कोई पता नही चल रहा है। मामले की गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने मामला पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में लाया। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में तलाश किया गया। सभी जगह अपह्रत बालक के संबध में पूछताछ की गई। कड़ी मशक्कतो के बाद अपह्रत बालक को ढूंड़कर सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, सउनि विनोद चौधरी, सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, महिला आरक्षक रुचिका अग्रहरि, रमजान की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *