शासन के सहयोग एवं नगर निगम के सार्थक प्रयासों से नागरिकों को मिलने जा रही सुगम आवागमन की बड़ी सौगात, 1.80 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विभिन्न वार्डो में  बिछेगा सड़कों का जाल

Oplus_131072

कटनी। नगारिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत व्यवस्था सहित बेहतर और व्यवस्थित आवागमन की सुविधाएं प्रदान करनें हेतु निगम प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। नागरिकों की प्राथमिकता एवं व्यवस्थित आवागमन को देखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कुशल निर्देशन और आयुक्त नीलेश दुबे के मार्गदर्शन में नगर में अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है। नगर के चहुंमुखी विकास हेतु लगभग 1 करोड़ 80 लाख 36 हजार 288 रूपये की लागत से विभिन्न वार्डो में 10 स्थलों की सडकों के डामरीकरण कार्य कराये जाने की अल्प कालीन निविदा जारी की गई है। इन निर्माण कार्यो को निर्धारित शर्तों के साथ नियत समय सीमा में पूर्ण कराने के प्रयास किये जा जाएगें।

इन मार्गो में होगा डामरीकरण कार्य

निगम प्रशासन द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान किये जानें हेतु जिन विकास कार्यो डामरीकरण कार्य की निविदा जारी की गई है उनमें बाल गंगाधर तिलक वार्ड में साईं मंदिर के बगल से गली नंबर सात में 17 लाख 4 हजार 145 रुपये इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 में बालाजी गेट से पुरवार स्कूल 13 लाख 4 हजार 966 रुपये की लागत का कार्य की निविदा आमंत्रित की गई है।

जबकि शिवाजी वार्ड क्रमांक 20 में मुक्तिधाम की जर्जर रोड का डामरीकरण कर पुनः निर्माण कार्य लागत 13 लाख 18 हजार 226 से कराया जायेगा। वहीं महात्मा गांधी वार्ड में विभिन्न स्थलों में 8 लाख 52 हजार 679 रुपये की लागत से, आचार्य कृपलानी वार्ड में गोवर्धन कुकरेजा के मकान से डायमंड स्कूल तक 13 लाख 26 हजार 321 रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य कराये जानें हेतु निविदा आमंत्रित की गई है।

इसी प्रकार हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 40 में राय कॉलोनी मंे 24 लाख 73 हजार 51 रुपये की लागत से, महाराणा प्रताप वार्ड में 15 लाख 98 हजार 712 रूपये की लागत, जाकिर हुसैन वार्ड में 12 लाख 65 हजार 556 रुपये, आजाद चौक से सुक्खन अखाड़ा व काली मंदिर से जैन मंदिर तक लागत 27 लाख 33 हजार 546 रूपये सहित रविदास चौराहा से कैलवारा फाटक तक 34 लाख 56 हजार 86 रुपये की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जायेगा। इन समस्त कार्यो के लिए निविदा की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *