निवार में निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली, ग्राम रक्षा समिति व कोटवारों ने ली शपथ
कटनी। प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को चौकी निवार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, कोटवारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निवार से बस स्टैंड तक जागरूकता वाहन रैली निकाली। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं कोटवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित चौकी का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशा छोड़कर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।








