15 वर्ष पुरानी बाइक का पंजीयन रिन्यू न करवाना वाहन मालिक को पड़ा महंगा, यातायात पुलिस ने वाहन किया जप्त

Oplus_131072

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध 01 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक विशेष अभियान संचालित कर विभिन्न हेड में वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा वरिष्ट कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। विशेष अभियान के तहत दो पहिया वाहन क्रमांक MP21-MA-6939 जो 15 वर्ष पुराने वाहन जिसने पंजीयन का नवीनीकरण नही कराया था के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश करने की कार्यवाही की गयी है। साथ ही साथ ही थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय द्वारा बताया गया कि वरिष्ट कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप 01 अप्रैल 2025 से लगातार विशेष अभियान संचालित कर कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेंगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *