जबलपुर में अजाक्स संघ की संभागीय बैठक आयोजित, कर्मचारी हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

कटनी। मध्य प्रदेश अजाक्स संघ की संभागीय बैठक 18 सितंबर को जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तेकाम ने की। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें पदोन्नति में आरक्षण, सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त करने सहित अन्य कर्मचारी हितैषी विषय प्रमुख रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में अंबेडकर विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए समाज को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अनारक्षित सीटों से योग्य उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। बैठक में मुकेश मौर्य की गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी की ओर से प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का शाल, श्रीफल एवं बुके भेंट कर सम्मान किया गया।
बैठक के बाद अजाक्स संघ के पदाधिकारियों ने जबलपुर के गोंडवाना चौक रेलवे स्टेशन पर अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव सोहन लाल चौधरी, जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, संभागीय सचिव अरविंद पेंड्रो, तहसील अध्यक्ष बड़वारा जीपी वर्मा, तहसील अध्यक्ष बहोरीबंद बैसाखू रैदास, तिलक सिंह, जिला महासचिव गुमान सिंह ठाकुर, नरेश सिंह, महा सिंह, वरन सिंह, महिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष स्लीमनाबाद दिनेश झारिया, जिला महासचिव बलबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष धीमरखेड़ा सहनाम सिंह आरटे, जगत सिंह धुर्वे, जयपाल सिंह परस्ते, राजकुमार सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्य नारायण दाहिया, गावेंद्र उरैती, संतोष परस्ते सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *