सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में जिला पंचायत कटनी “ए” ग्रेड के साथ टॉप टेन में
कटनी। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश स्तर से जारी ग्रेडिंग में प्रथम समूह में जिला पंचायत कटनी नवमें पायदान पर है। इस प्रकार जिला पंचायत कटनी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर से जारी ग्रेडिंग में एक बार फिर टॉप टेन में है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कटनी ने प्राप्त 1141 शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण कर कुल वेटेज 84.77 प्रतिशत के साथ “ए” ग्रेड प्राप्त किया है। अवगत होवे कि जिला पंचायत कटनी की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का प्रतिदिन सतत अनुश्रवण और पर्यवेक्षण कर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ तत्परता पूर्वक आवश्यक निराकरण किया जाने के निर्देश दिए जाते हैं। जिला पंचायत की सीईओ कौर ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को इसका श्रेय देते हुए भविष्य में भी जनमानस द्वारा की गई शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण संवेदनशीलता के साथ तत्परता पूर्वक करने को कहा है ताकि ग्रामीण जनों को इसका लाभ मिल सके।








