स्टॉप डायरिया कैंपेन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Oplus_16908288

स्टॉप डायरिया कैंपेन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। स्टॉप डायरिया अभियान 2026″ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सप्ताहिक गतिविधियों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026 का संचालन किया जा रहा है। स्वच्छ जल समुचित उपचार-डायरिया से बचें हर बार की थीम पर देश में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के स्वास्थ्य की गंभीर समस्या डायरिया (दस्त रोग) की रोकथाम समय पर उपचार, स्वछता, स्वच्छ पेयजल और व्यापक जन जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान 31 जुलाई तक संचालित रहेगा।
अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पेयजल एवं स्वच्छता,स्कूल शिक्षा,ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग को आपसी समन्वय एवं अभिसरण के माध्यम से ग्राम एवं समुदाय स्तर पर बचाव रोकथाम और उपचार की रणनीति को सुदृढ़ और परिणाम मूलक करने विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अभियान के दौरान तीन चरणों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन, साफ सफाई, नुक्कड़ नाटक लोक माध्यमों और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए ग्रामों के मध्य स्वच्छता एवं साफ सफाई से संबंधित स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।अभियान की प्रगति की समीक्षा निगरानी एवं प्रमुख संकेतकों के आधार पर की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post