नामांकन मैपिंग में सुस्ती बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने जताई नाराजगी, सबसे कम नामांकन वाले दो बीआरसी की रोकी वेतन वृद्धि, वेतन भी रुकेगा

नामांकन मैपिंग में सुस्ती बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने जताई नाराजगी, सबसे कम नामांकन वाले दो बीआरसी की रोकी वेतन वृद्धि, वेतन भी रुकेगा

कटनी। कक्षा नर्सरी, आठवी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की नामांकन मैपिंग की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विपरीत प्रगति संतोष जनक नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने नाराजगी जताते हुए सबसे कम नामांकन में प्रगति वाले दो विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बीआरसी,बीएसी, जन शिक्षक और शाखा प्रभारी का मई माह का वेतन 90% मैपिंग करने पर एवं जून माह का वेतन शत प्रतिशत मैपिंग करने पर आहरित किया जाए। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम
श्रीमती कौर ने अध्यक्षता करते हुए समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, बीएसी, संकुल प्राचार्य,जन शिक्षक प्रधान अध्यापक एवं शिक्षकों की जवाबदेही होगी। सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम की प्रगति में एकजुट होकर सार्थक प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पंजीयन व परीक्षा में उपस्थित नहीं होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
जर्जर शाला भवन ,शौचालय एवं बाउंड्री वॉल के डिस्मेंटल की ली जानकारी
श्रीमती कौर ने जर्जर शाला भवनों, शौचालय एवं बाउंड्री वॉल के डिस्मेंटल किए जाने की विकासखंडवार गहन समीक्षा करते हुए जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि कहीं डिस्मेंटल संबंधी कार्यवाही करना शेष है तो तत्परता पूर्वक करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान सुश्री कौर ने क्रियाशील शौचालयों के संबंध में भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा करते हुए अपार आईडी, कक्षा पहली और पांचवी से आठवीं में प्रवेश, शालाओं में पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल वितरण की स्थिति, एफएलएम, यू डाइस, छात्रावास में प्रवेश की स्थिति की जानकारी लेते हुए तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए प्रगति लाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को दिये। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post