गायत्री शक्तिपीठ कटनी में जिला स्तरीय गोष्ठी सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

कटनी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, जिला कटनी द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मातृशक्ति अखंड दीप शताब्दी वर्ष के अनुयाज संकल्प के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
गोष्ठी में जिला समन्वयक प्रकाश पटेल, उपजोन प्रभारी श्रीमती रामप्यारी निषाद तथा सहायक मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दिग्विजय सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान चयनित स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने, 40 दिवसीय अनुष्ठान की तैयारियां, साधकों की सूची तैयार करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षा ऋतु में क्षेत्रीय स्तर पर जनसंपर्क कर कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी की जाएंगी, जबकि वर्षा समाप्त होने के बाद विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। गोष्ठी के समापन पर गायत्री परिवार की समर्पित कार्यकर्ता एवं साधिका श्रीमती कुसुम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *