नशे से दूरी है जरूरी बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव समझाने पहुंची कुठला पुलिस, डी.ए.वी. स्कूल, पुरैनी में चलाया जागरूकता अभियान

नशे से दूरी है जरूरी बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव समझाने पहुंची कुठला पुलिस, डी.ए.वी. स्कूल, पुरैनी में चलाया जागरूकता अभियान

कटनी। आज 15 जुलाई 2025 को थाना कुठला पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत डी.ए.वी. स्कूल, पुरैनी में नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया तथा उन्हें नशा न करने व समाज में नशा उन्मूलन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर थाना कुठला पुलिस टीम द्वारा छात्रों को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया। यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

💥मिला न्याय💥 चुना भट्टे में कैशियर को जलाकर हत्या कर देने के सनसनी से मामले में आया फैसला, आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास, तत्कालीन कुठला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने सुलझाया था चुनौती पूर्ण केश