नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बस स्टैंड में लोगों को किया जागरूक, चिपकाए जागरूकता पोस्टर

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बस स्टैंड में लोगों को किया जागरूक, चिपकाए जागरूकता पोस्टर

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया द्वारा आज 19 जुलाई को थाना स्लीमनाबाद स्थित बस स्टैंड में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्राइवेट बसों, स्कूल बसों एवं सवारी ऑटो के यात्रियों के बीच, उपस्थित होकर उन्हें नशे से दूरी है जरूरी विषय को समझाया साथ ही नशे से होने वाली आर्थिक, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान को विस्तृत रूप से बताया। नशे से दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी को समझाया गया एवं नशे से दूरी है जरूरी के पंपलेट बसों में चिपकाए गए। जिसमें यात्रियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आसपास के लोगो ने भी इस नशा मुक्ति जागरूक अभियान का स्वागत करते हुए शपथ ली कि ” न ही मैं नशा करूंगा न ही करने दूंगा, इससे अपने घर, परिवार, कुटुंब, समाज को बचाऊंगा। इसके साथ नशे से दूर रहने हेतु प्रेरणादाई विडियोज भी दिखाए गए, जिसमें कुल 200 यात्री एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

जनसेवा एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दायित्वों का करें निर्वहन, समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों, विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त का फरमान