नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत रीठी पुलिस ने उत्कृष्ट शासकीय स्कूल रीठी में चलाया नशामुक्ति अभियान

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक कटनी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी के दिशा निर्देशन मे आज 15 जुलाई 25 को थाना रीठी स्थित उत्कृष्ट स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें नशे से दूरी है जरूरी विषय को समझाया गया। साथ ही नशे से होने वाली आर्थिक,नशारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान को विस्तृत रूप से बच्चो के बीच संवाद रखा गया। नशे से होने वाली दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी को बच्चो से प्रश्नोत्तर के माध्यम से समझा गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही स्कूल में उपस्थित प्रधान अध्यापक व अध्यापकों ने इस नशा मुक्ति जागरूक अभियान का स्वागत करते हुए शपथ ली कि ” न ही मैं नशा करूंगा न ही करने दूंगा, इससे अपने घर, परिवार, कुटुंब, समाज को बचाऊंगा ” के साथ नशे से दूर रहने हेतु प्रेरणादाई विडियोज भी दिखाए गए।
इस दौरान थाना प्रभारी निरी. राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक विनोद पटेल, स.उप निरीक्षक चुरामनी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, आरक्षक अमन सिंह, आरक्षक जफर सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *