बिहार चुनाव में दिलराज अमर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजयूमो पदाधिकारियों की सूची में कटनी के दिलराज का हुआ चयन

कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर घोषित पदाधिकारियों की सूची में कटनी जिले से युवा समाजसेवी एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह का नाम शामिल किया गया है।
यह चयन कटनी जिले के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि प्रदेश स्तर पर युवा नेतृत्व को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। दिलराज अमर सिंह लंबे समय से भाजपा एवं युवा मोर्चा संगठन में सक्रिय रहते हुए समाजसेवा, जनसंपर्क और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी कार्यकुशलता, जनसमर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने उन्हें बिहार चुनाव अभियान में शामिल किया है। जहां वे संगठन की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर दिलराज अमर सिंह ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। बिहार में भाजपा को मजबूत बनाने और युवाओं तक पार्टी की नीति-रीति पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चयन पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *