ढीमरखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कसा शिकंजा, 15 ठिकानों पर दी दबिश, कार्रवाई से हड़कंप

कटनी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस ने महगंवा, इमलई, मुरवारी, दशरमन, कछारगांव, ठिर्री, झिन्नापिपिरया, अत्तरसूमा, देवरी, सनकुई सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से देसी प्लेन, लाल मसाला शराब, बीयर एवं कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान कुल कई पाव शराब, बीयर की बोतलें एवं लीटरों में कच्ची शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस द्वारा जिन आरोपियों पर कार्रवाई की गई उनमें श्रीलाल यादव, राजभान यादव, शंकर लाल राय, सुहाग बाई बर्मन, सौरभ लोधी, पूनम जैन, मध्धू कुम्हार, राकेश लोधी, किस्सू उर्फ कृष्ण कुमार पटेल, बालगोविंद पटेल, ओमप्रकाश मिश्रा, सोमनाथ पटेल, संजय वंशकार, दुर्गा बाई बर्मन एवं सुधा बाई लोधी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना ढीमरखेड़ा के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *