क्रिकेट के मैदान में ढीमरखेड़ा पुलिस ने लगाई चौपाल, धोखाधड़ी एवं परेशानियों से बचने सुझाए कानूनी टिप्स, थाना प्रभारी ने संवाद करते हुए लोगों को किया जागरूक

कटनी। अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज निर्माण के उद्देश्य से कटनी पुलिस के द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के लिए ग्राम चौपाल की शुरुआत की गई है। ग्राम चौपला का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा, कानून पालन के प्रति जागरूकता तथा अपराध रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के अंतर्गत आज ग्राम बंधी कला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे ने क्रिकेट के मैदान पर ही ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा ने अपने उद्बोधन में आम लोगों को बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरुकता जरूरी है। इसके अलावा यातायात जागरूकता और नशा मुक्ति के संबंध में उपस्थित जनों को आवश्यक जानकारियां दी गई। थाना प्रभारी श्री चौबे ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए जनता से अपील करते हुए कहा की उनके गांव में होने वाली अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी गोपनीय रूप से वे पर्सनल मोबाइल नंबर पर फोन करके दे सकते हैं उनकी पहचान गोपनीय रहेगी। इस दौरान पुलिस टीम के द्वारा मुख्य रूप से नशा मुक्ति और ड्रग्स विरोधी संदेश, महिलाओं एवं बालिका सुरक्षा, हेल्पलाइन 112 का प्रचार, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930 की जानकारी, ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रति जागरूक रहने, फेक न्यूज़ और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के स्पष्ट निर्देश है कि अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी आमजन से संवाद कर सुझाव प्राप्त करेंगे तथा यह संदेश देंगे कि “अपराध रोकथाम में पुलिस और जनता दोनों की समान भागीदारी आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम थाने में दें। उन्होंने कहा कि “पुलिस-जन सहयोग से ही सुरक्षित वातावरण और अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है। अभियान अगले कई दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *