ढीमरखेड़ा पुलिस ने ग्राम खमतरा-बिचुआ मोड़ पर दो संदिग्धों को दबोचा, तलाशी में मिला गांजा, गांजे के साथ।पकड़े गए दो तस्कर

कटनी। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 2 किलो 567 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 33 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई को ग्राम खमतरा-बिचुआ मोड़ मेन रोड पर दो संदिग्ध युवक अपने-अपने वाहनों के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में एक आरोपी की पहचान मुकेश बैगा (28) निवासी ग्राम ताला, थाना चंदिया के रूप में हुई, जिसके कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम गांजा और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। दूसरे आरोपी प्रकाश राय (21) निवासी ग्राम बड़खेरा के कब्जे से 1 किलो 327 ग्राम गांजा और एक स्कूटी जब्त की गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 567 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास तथा आरक्षक पंकज सिंह, अजय सिंह, जोगेश्वर कुंजाम, डुमनदास, गर्धव सिंह और देवेंद्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *