रंगनाथ मंदिर में धूमधाम से मानेगा भक्त बलवन्त हनुमन्तलाल का प्रगटोत्सव

Oplus_131072

कटनी। 12 अप्रैल दिन शनिवार को श्री हनुमंत लाल जी का प्राकट्य उत्सव बड़े धूमधाम से श्री रंगनाथ हनुमान मंदिर कटनी में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में परम पूज्य प्रातः स्मरणीय श्री रंगनाथ हनुमान मंदिर के मठाधिपति स्वामी श्री इंदिरा रमण महाराज जी का मङ्गल सानिध्य प्राप्त होगा।

स्वामी जी के मार्गदर्शन में श्री गरुड़ध्वज वैदिक पाठशाला के आचार्य गणो एवं विद्यार्थियों के द्वारा प्रातः 6:30 बजे से भगवान प्रभु श्री हनुमंत लाल जी का अभिषेक, पूजन एवं आरती के बाद 8,30 बजे से श्री श्यामा श्याम रामायण भजन मंडल मंगल नगर कटनी की मंडली के द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा एवं बधाई भजन किया जायेगा। तत्पश्चात 12,30 वजे महा आरती बाद 1 वजे से 3 वजे तक प्रसाद का आयोजन होना सनिश्चित है।

वैदिक शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष पंडित रामाधार गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक पण्डित गणेशदत्त मिश्रा, एंड के के शर्मा, भगवानदास माहेश्वरी, रमेश शुक्ला, सतेन्द्र शुक्ला, मधु गट्टानी, अजय खंडेलवाल विनोद सेठिया, व्यवस्थापक रामकरण दुबे,  डॉ आरके पाठक, संजय खंडेलवाल, श्रवण बजाज, संपत गट्टानी, लल्लू लाल गुप्ता, रामेश्वर तिवारी, एडवोकेट राकेश द्विवेदी, सरमन तिवारी, सियाराम परौहा, राजेंद्र गर्ग, के एल श्रीवास्तव, वेंकट गट्टानी, राजेंद्र सिंह सुशील पांडे, हेमन्त मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *