भोपाल में मछुवारा प्रकोष्ठ का शक्ति प्रदर्शन, कटनी के श्याम निषाद का बढ़ा राजनैतिक कद, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवास पर किया सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले- समाज और पार्टी के बीच मजबूत सेतु बनेंगे श्याम

भोपाल। कटनी जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया जब भारतीय जनता पार्टी मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का भोपाल में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भेंट कर श्याम निषाद ने कटनी सहित प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आभार व्यक्त किया।
भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल मछुवारा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक ताकत को प्रदर्शित किया, बल्कि कटनी जिले की राजनीतिक सक्रियता को भी प्रदेश स्तर पर स्थापित किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि समाज और संगठन के बीच समन्वय लगातार मजबूत हो रहा है।
मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित आत्मीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महेश केवट (मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष) व श्याम निषाद प्रदेश सयोंजक भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ ) और सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा, “यह मुख्यमंत्री निवास आप सभी का है। आप सभी जब भी आएं, आपका स्वागत है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता की सराहना करते हुए भविष्य में भी संवाद बनाए रखने की बात कही। मुख्यमंत्री के इस संबोधन के दौरान पूरा परिसर जोरदार नारों से गूंज उठा।
इसके पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने श्याम निषाद को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पार्टी ने मछुवारा समाज से एक जमीनी, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि श्याम निषाद न केवल समाज की समस्याओं को समझेंगे, बल्कि वंचित वर्गों को जोड़कर पार्टी को और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मछुवारा समाज का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
कटनी जिले के श्याम निषाद को प्रदेश स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को जिले के लिए सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन में नए नेतृत्व के उभार के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम में जबलपुर से पूर्व मंत्री मोती कश्यप, उज्जैन से वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाथम, पार्षद जयनारायण निषाद, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद सहित कई जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इसके अलावा संतोष निषाद, बच्चू निषाद, संतोष बर्मन, अरविंद रैकवार, बबलू गौड़, पिंटू केवट, देवी पहलवान, कमल बाथम, अभिलाष कश्यप, रवि बाथम, धनीराम रैकवार, गोल्डी गडकर, समीर वर्मा, जुगन खेरिया, विवेक रैकवार, राजेश केवट, दिनेश केवट, ज्योति रैकवार, मीना रैकवार, रवि रैकवार, संदीप बाथम, मुकेश बाथम कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र वर्मा व आभार संदीप बाथम ने किया सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *