बिजली के खम्बे में करेंट, साउथ स्टेशन के पास करंट लगने से भैंस की मौत, लोगों में दहशत, हो सकती है बड़ी अनहोनी

कटनी। कटनी साउथ स्टेशन के पास स्थित मंगल नगर मेन रोड चौराहे से कुछ दूरी पर आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे बिजली के खंभे में करंट उतर आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अन्य किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए आम नागरिकों को बिजली के खंभे के पास न जाने की हिदायत दी। रहवासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को फोन कर घटना की सूचना दी और खंभे की बिजली आपूर्ति बंद कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते विद्युत विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के पल में करंट होने के कारण कब कोई बड़ी अनहोनी घटित हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *